जहानाबाद में फल्गु नदी में उफान, तीन गांव जलमग्न; धान के बीज डूबे, प्रशासन अलर्ट

जहानाबाद: झारखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण फल्गु नदी में अचानक आई बाढ़ से जहानाबाद जिले के कई गांवों में पानी घुस गया है। घोसी प्रखंड के छप्पना, दमौआ और खिरौटी गांव सबसे ज़्यादा प्रभावित हुए हैं, जबकि मोदनगंज प्रखंड के गंधार और बंधुगंज गांवों की भी यही स्थिति है।…

Read More
NH-22 टोल प्लाजा पर रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

NH-22 टोल प्लाजा पर रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

टेहटा/जहानाबाद: जिले के टेहटा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 22 (NH 22) पर स्थित टोल प्लाजा पर अवैध वसूली और ज़बरदस्ती गाड़ियों को निकलवाने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई टोल प्लाजा के सुचारू संचालन को बाधित करने और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए की गई…

Read More

बिहार में IPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल: जहानाबाद को मिला युवा SP विनीत कुमार, अरविंद प्रताप सिंह समस्तीपुर रवाना

जहानाबाद: बिहार पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है, जिसमें कई भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल के तहत, जहानाबाद और समस्तीपुर जिलों को नए पुलिस अधीक्षक (SP) मिले हैं। इस बदलाव से पुलिसिंग में नई ऊर्जा और दृष्टिकोण आने की उम्मीद है। जहानाबाद के नए…

Read More
जहानाबाद में लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा, अवैध क्रॉसिंग पर फंसा था ट्रैक्टर

जहानाबाद में लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा, अवैध क्रॉसिंग पर फंसा था ट्रैक्टर

जहानाबाद: गया-पटना रेलखंड पर शुक्रवार को एक बड़ा रेल हादसा उस समय टल गया, जब इंटरसिटी एक्सप्रेस के लोको पायलट ने कडौना हाट के समीप एक अवैध रेलवे क्रॉसिंग पर पटरी पर फंसे एक ट्रैक्टर को देखकर सूझबूझ का परिचय देते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। यदि लोको पायलट की त्वरित कार्यवाई न…

Read More

नालंदा में बेलगाम ट्रैक्टर ने पुरोहित को कुचला, मौके पर मौत

इस्लामपुर, नालंदा: नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के कोविल मोड़ के पास रविवार को एक तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार पुरोहित को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में उनके एक सहयोगी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया…

Read More
जहानाबाद में रिटायर्ड फौजी की संदिग्ध मौत, गला दबाकर हत्या की आशंका

जहानाबाद में रिटायर्ड फौजी की संदिग्ध मौत, गला दबाकर हत्या की आशंका

जहानाबाद: जिले के राजा बाजार मोहल्ले में एक 70 वर्षीय रिटायर्ड फौजी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान सलालपुर गांव निवासी ऋतु शर्मा के रूप में हुई है। वे राजा बाजार के सत्संग नगर में किराए पर रहते थे और दूध का व्यवसाय करते थे। परिजनों ने गला दबाकर हत्या…

Read More

जेई से छेड़छाड़ के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, 6 पुलिसकर्मी घायल, झारखंड का जवान गिरफ्तार

जहानाबाद: जहानाबाद जिले के परस बिगहा थाना क्षेत्र के तुरकौल गांव में महिला जूनियर इंजीनियर से छेड़छाड़ के एक मामले में कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर गुरुवार को हमला कर दिया गया। इस हमले में दो दारोगा समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने हमले में शामिल झारखंड पुलिस के एक जवान नरेंद्र…

Read More

जहानाबाद में डीइओ कार्यालय का प्रधान सहायक 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय में मंगलवार को विशेष निगरानी इकाई ने कार्रवाई करते हुए प्रधान सहायक लक्ष्मण यादव को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। हुलासगंज प्रखंड के कदौल संस्कृत विद्यालय में कार्यरत शिक्षक कौशल किशोर ने शिकायत की थी कि उनके 20 लाख रुपये के…

Read More
जहानाबाद में 60 वर्षीय व्यक्ति की गला रेतकर हत्या, गांव में दहशत

जहानाबाद में 60 वर्षीय व्यक्ति की गला रेतकर हत्या, गांव में दहशत

जहानाबाद: जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के मुरगांव गांव में बुधवार रात एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया, जहां 60 वर्षीय अशोक सिंह उर्फ सरदार जी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। परिजनों को सुबह इस निर्मम हत्या की…

Read More

जहानाबाद में 60 वर्षीय व्यक्ति की गला रेतकर हत्या, गांव में दहशत

जहानाबाद: जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के मुरगांव गांव में बुधवार रात एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया, जहां 60 वर्षीय अशोक सिंह उर्फ सरदार जी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। परिजनों को सुबह इस निर्मम हत्या की जानकारी मिली जब मृतक की पत्नी उन्हें जगाने गई।

मिली जानकारी के अनुसार, अशोक सिंह उर्फ सरदार जी बुधवार रात अपने दलान में सो रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उनकी हत्या कर दी। सुबह परिवार के सदस्यों ने उन्हें खून से लथपथ पाया, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही हुलासगंज थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने परिजनों से जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया गया है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर काम कर रही है।

परिजनों का कहना है कि अशोक सिंह उर्फ सरदार जी का किसी से कोई विवाद नहीं था। स्थानीय लोगों ने भी इस बात की पुष्टि की कि वे हमेशा गली के बगल में अपने दलान में सोते थे और उनका किसी से कोई झगड़ा नहीं था। ऐसे में उनकी हत्या क्यों और किसने की, यह बात सबके लिए एक पहेली बनी हुई है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है और सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।

रिपोर्ट : रविश कुमार के साथ पीयूष रंजन