जेई से छेड़छाड़ के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, 6 पुलिसकर्मी घायल, झारखंड का जवान गिरफ्तार

जहानाबाद: जहानाबाद जिले के परस बिगहा थाना क्षेत्र के तुरकौल गांव में महिला जूनियर इंजीनियर से छेड़छाड़ के एक मामले में कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर गुरुवार को हमला कर दिया गया। इस हमले में दो दारोगा समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने हमले में शामिल झारखंड पुलिस के एक जवान नरेंद्र…

Read More

जहानाबाद में डीइओ कार्यालय का प्रधान सहायक 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

जहानाबाद : बिहार के जहानाबाद जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय में मंगलवार को विशेष निगरानी इकाई ने कार्रवाई करते हुए प्रधान सहायक लक्ष्मण यादव को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। हुलासगंज प्रखंड के कदौल संस्कृत विद्यालय में कार्यरत शिक्षक कौशल किशोर ने शिकायत की थी कि उनके 20 लाख रुपये के…

Read More

जहानाबाद में 60 वर्षीय व्यक्ति की गला रेतकर हत्या, गांव में दहशत

जहानाबाद: जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के मुरगांव गांव में बुधवार रात एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया, जहां 60 वर्षीय अशोक सिंह उर्फ सरदार जी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। परिजनों को सुबह इस निर्मम हत्या की जानकारी मिली जब मृतक की पत्नी उन्हें जगाने गई।

मिली जानकारी के अनुसार, अशोक सिंह उर्फ सरदार जी बुधवार रात अपने दलान में सो रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उनकी हत्या कर दी। सुबह परिवार के सदस्यों ने उन्हें खून से लथपथ पाया, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही हुलासगंज थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने परिजनों से जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया गया है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर काम कर रही है।

परिजनों का कहना है कि अशोक सिंह उर्फ सरदार जी का किसी से कोई विवाद नहीं था। स्थानीय लोगों ने भी इस बात की पुष्टि की कि वे हमेशा गली के बगल में अपने दलान में सोते थे और उनका किसी से कोई झगड़ा नहीं था। ऐसे में उनकी हत्या क्यों और किसने की, यह बात सबके लिए एक पहेली बनी हुई है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है और सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।

रिपोर्ट : रविश कुमार के साथ पीयूष रंजन 

जहानाबाद पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया

जहानाबाद : जहानाबाद जिले में बढ़ रहे आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन की कठोर कार्यवाई रंग ला रही है। जहानाबाद पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे कुल 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी कि गिरफ्तार हुए आरोपियों…

Read More

जहानाबाद के खिलाड़ियों ने लहराया, सलोनी को स्वर्ण और उज्जवल को कांस्य पदक,डीएम अलंकृता पांडे ने किया सम्मानित

जहानाबाद : कहते हैं हुनर, शहर का मोहताज नहीं होता। इस वाकये को जहानाबाद के रहने वाले सलोनी और उज्ज्वल ने साबित कर दिया है।  खेलो इंडिया प्रतियोगिता में जहानाबाद जिले के खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। जिले की सलोनी कुमारी ने प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, वहीं उज्जवल…

Read More