बिहटा में स्वामी सहजानंद सरस्वती की 75वीं पुण्यतिथि पर उपमुख्यमंत्री और जल संसाधन मंत्री हुए शामिल

बिहटा में स्वामी सहजानंद सरस्वती की 75वीं पुण्यतिथि पर उपमुख्यमंत्री और जल संसाधन मंत्री हुए शामिल

बिहटा/पटना: किसान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती की 75वीं पुण्यतिथि पर आज बिहटा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने शिरकत की।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने स्वामी सहजानंद सरस्वती की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वामी सहजानंद सरस्वती के किसानों के प्रति समर्पण को याद किया और कहा कि उन्होंने देश में किसानों के हित के लिए बहुत काम किया है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में जन्मे स्वामी सहजानंद सरस्वती ने बिहार आकर किसानों के लिए क्रांति लाई और उनके हित में महत्वपूर्ण कार्य किए।

इसी अवसर पर, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहटा एयरपोर्ट का नाम स्वामी सहजानंद सरस्वती के नाम पर रखने की भी बात कही।

राजनीतिक टिप्पणी
कार्यक्रम के दौरान, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू परिवार ने 15 साल तक युवाओं का जीवन बर्बाद किया है और यह परिवार बिहार की जनता के लिए काम नहीं करता।

रिपोर्ट: पृथ्वीराज 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *