पटना: संजना सिंह मर्डर मिस्त्री में पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने आरोपी को वैशाली जिले से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया की आरोपी सूरज सिंह बचपन से ही मृतका संजना सिंह को जानता था। वो उसका प्रेमी था और मृतक के घर पर आना-जाना लगा रहता था। सूरज कुमार की शादी मार्च में हुई थी और वो प्रेमिका की दूसरे से तय हुई शादी को लेकर खफा था। सूरज ने मृतिका की आार्थिक मदद भी की थी।
सूरज हत्या के इरादे से आया था पटना
गुरुवार की देर रात को एस के पूरी के आनंदपुरी मोहल्ले में स्थित मृतका संजना सिंह के कमरे में आया। कमरे में सूरज कुमार और संजना सिंह के बीच नोक झोंक हुई थी।
जिस पर सूरज कुमार ने कैंची से मृतका पर कई पर वार किए और साक्ष्य छुपाने के लिए सिलिन्डर का पाइप मुंह में ठूंस कर उसमें आग लगा दिया।आरोपी को ये लगा की इतना करने से वो सारे साक्ष्य मिटा देगा और लोग इसे आगजनी की घटना समझेंगे पर आग पूरी तरह से लग नहीं पाई थी।
आरोपी ने संजना की हत्या करने के बाद उसका टी शर्ट पहना और उसका मोबाईल अपने पास रख लिया था।
CCTV की मदद से हुई गिरफ़्तारी
पुलिस ने CCTV फुटेज से संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की और मोबाईल ट्रैकिंग की मदद से अंभियुक्त को वैशाली से गिरपफ्तार कर लिया गया। सूरज कुमार द्वारा घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार ली गई है और उसे रिमाड पर ले जा कर आगे की पूछ-ताछ की जा रही है।
दरोगा की बहन का खौफनाक हत्या
मृतका का भाई सौरभ सिंह राजगीर में ट्रेनी दरोगा है। संजना एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करती थी फिर वो एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ काम करने लगी। वो सीजीएल की परीक्षा पास कर चुकी थी और अगले महीने उसका इंटरव्यू था।
रिपोर्ट: मनीष कुमार