मुंबई : भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस की मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद रोहित शर्मा ने मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस से उनके आवास “वर्षा” में मुलाकात की।
देवेन्द्र फड़नवीस ने अपनी इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि वे रोहित शर्मा को टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने पर शुभकामनाएँ देते हैं साथ ही करियर के अगली पारी के लिए सफलता की कामना करते हैं।
क्या रोहित शर्मा भाजपा में शामिल होंगे?
राजनीतिक विश्लेषक दोनों की मुलाकात को लेकर ये कयास लगा रहे हैं कि रोहित शर्मा भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
हालांकि ना तो रोहित शर्मा ना हीं देवेन्द्र फड़नवीस ऐसा कुछ कह रहे हैं।
कई पूर्व क्रिकेटर खेल रहे हैं राजनीतिक पारी
पूर्व में रोहित शर्मा के कई साथी खिलाड़ी सन्यास के बाद राजनीतिक पारी खेल रहे हैं।
पिछले महीने केदार जाधव भाजपा में शामिल हुए थे, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी भाजपा में शामिल हैं तो वहीं
यूसुफ पठान और मनोज तिवारी तृणमूल काँग्रेस पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं।
ऐसे में अगर रोहित शर्मा किसी राजनीतिक दल का हाथ थाम लें तो ये अचरज कि बात नहीं होगी।
रोहित शर्मा का टेस्ट करियर
रोहित शर्मा ने 67 मैचों में 40.57 के औसत से कुल 4301 रन बनाए हैं जिनमें 12 शतक और 18 अर्धशतक शामिल है।
रिपोर्ट: मनीष कुमार