पटना में वज्रपात के साथ बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

पटना में झमाझम बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

पटना : बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा के कारण प्रदेश में मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अगले 4 से 5 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। पटना में वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है, मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी है।

पटना में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार राजधानी पटना समेत बक्सर और रोहतास जिले के कुछ भागों में अगले 2 से 3 घंटे में वज्र पात के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवाओं की गति 50-60 किमी प्रति घंटे तक रहने की संभावना है।
जहानाबाद,गोपालगंज,नालंदा, सिवान,सारण औरंगाबाद जिले के कुछ भागों में भी अगले दो से तीन घंटे में वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना रहेगी। इस दौरान इन जिलों में  हवा की गति 50- 60 किमी प्रति घंटे तक रहेगी।

मानसून के जल्द आने के आसार
उत्तर भारत में गर्मी के कहर के बीच मानसून ने लोगों को खुशखबरी दी है। मौसम विभाग के अनुसार देश में 3 से 4 दिनों के दौरान मानसून के प्रवेश करने के आसार है।केरल की बात की जाए तो  मानसून के प्रवेश करने कि संभावित तिथि 27 मई है। वहीं यूपी के कुछ जिलों में मानसून 15 जून तक प्रवेश करेगा। बिहार में मानसून प्रवेश करने की संभावित तिथि 13-15 जून है।

रिपोर्ट : मनीष कुमार 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *