पटना रेल पुलिस की बड़ी सफलता,ऑपरेशन मुस्कान के तहत 101 मोबाइल फोन असली धारक को लौटाई। लोगों के चेहरे पर आई मुस्कान।

पटना : रेल पुलिस पटना द्वारा आज बुधवार को ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत पटना जंक्शन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने खोए हुए 101 मोबाइल फोन को उनके असली मालिकों को लौटाया। जिनका मूल्य 15 लाख 15 हजार रूपये है। इसी प्रकार पिछला दो साल में 24 वीं बार रेल पुलिस पटना अब तक 2820 मोबाइल उनके असली धारकों को लौटा चुकी है। जिसकी अनुमानित राशि 04 करोड़ 23 लाख से अधिक है। ये वह मोबाइल फोन है जो सफर के दौरान खो जाते है। या चोरी हो जाते है।

पटना रेल पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से बड़ी संख्या में खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद किए गए मोबाइलों की कीमत लाखों रुपये में है। ऑपरेशन मुस्कान अभियान रेल यात्रियों के खोए हुए मोबाइल फोन को ढूंढकर उन्हें वापस लौटाने के लिए चलाया जा जाता है। इस अभियान के तहत रेल यात्रियों को उनके खोये हुए मोबाइल लौटाए गए जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान आई।

रेल पुलिस ने मोबाइल फोन को ट्रैक करने और बरामद करने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया। जिन लोगों को उनके मोबाइल फोन वापस मिले, वे रेल पुलिस के प्रयासों से बहुत खुश थे।लोगों ने रेल पुलिस के कार्यों की बहुत प्रशंसा की। रेल पुलिस का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा और उनके सामान की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

रेल पुलिस अधीक्षक (पटना) अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने कहा कि वो यात्रियों की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर हैं। यह ऑपरेशन मुस्कान रेल पुलिस के द्वारा यात्रियों की सहायता करने का एक सराहनीय प्रयास है। मौके पर रेल DSP पूर्वी मुकुल परिमल व DSP पश्चिमी कंचनराज पटना रेल पुलिस थानेदार राजेश कुमार सिन्हा भी उपस्थित थे।

 

रिपोर्ट: निरंजन कुमार सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *