पटना : राजधानी पटना में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। राजधानी में फायरिंग कर अपराधी का भाग जाना आम बात हो गई है। अपराधी दिनदहाड़े गोलीबारी कर के घटना को अंजाम दे कर गायब हो जाते हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरी बैठी रहती है। ऐसे में लोग सवाल उठा रहे हैं कि अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ हुआ क्यों है ? क्या अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया ? दो दिन पहले ही पटना के एस के पूरी थाना अंतर्गत हड़ताली मोड़ के पास फायरिंग हुई थी, उन अपराधियों को पुलिस अभी तक पकड़ने में नाकाम साबित हुई है।
आज पटना के रामकृष्णा नगर थाना अंतर्गत जगनपुरा में एक बाइक पर सवार 3 अपराधियों ने फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में चंद्रकांत प्रसाद सिंह (55) घायल हो गए थे, जिनका इलाज केक्रम में अस्पताल में मौत हो गई। सोमवार की सुबह मास्क पहन कर आए बदमाशों ने चंद्रकांत प्रसाद सिंह पर फायरिंग की जिसमे उन्हें 3 गोली लगी, गोली लगते ही वो वहीं गिर पड़े। जानकारी के अनुसार चंद्रकांत का उनके दामाद से विवाद चल रहा था जो कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर आया था। आरोपी दामाद अपनी पत्नी की हत्या के मामले में जेल में बंद था और 4 दिन पहले ही जमानत पर जेल से छूट कर आया था।
खटाल संचालक की गोलीमार हुई हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है।। घटना का पता चलते ही नगर अधीक्षक (पूर्वी) डॉ के. रामदास द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मौके पर से 8 खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा से फुटेज लेकर जांच कर रही है।
रिपोर्ट : मनीष कुमार