रेल पुलिस पटना की बड़ी कामयाबी: 101 चोरी/गुम हुए मोबाइल बरामद, मालिक हुए खुश
पटना: रेल एसपी अमृतेंदु शेखर ठाकुर के नेतृत्व में राजकीय रेल पुलिस (GRP) पटना ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता का परिचय देते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। विभिन्न रेल थाना/रेल अपराध नियंत्रण केंद्रों द्वारा किए गए तकनीकी अनुसंधान की बदौलत मई 2025 में 101 खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए…