मुख्यमंत्री ने 7468 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में 7468 नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ए०एन०एम०) को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने सांकेतिक रूप से मोना कुमारी, नीलू कुमारी, अमृता कुमारी, प्रिया सिन्हा और रीमा कुमारी को नियुक्ति पत्र सौंपे।

मुख्यमंत्री का संदेश

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त ए०एन०एम० को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे सभी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

कार्यक्रम में विकास आयुक्त सह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुख्यमंत्री का हरित पौधा भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, विकास आयुक्त सह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक सुहर्ष भगत, बिहार स्वास्थ्य सेवाएँ एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक निलेश देवरे सहित अन्य वरीय अधिकारी और नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाली ए०एन०एम० उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री ने 7468 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *