दोहा: 2020 टोक्यो ओलिम्पिक में ट्रैक एण्ड फील्ड ईवेंट में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले नीरज चोपड़ा ने कतर के दोहा में चल रहे डायमंड लीग में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 90 मीटर का आंकड़ा पार कर लिया।
इससे पहले नीरज चोपड़ा कई टूर्नामेंट जीते थे पर कभी 90 मीटर की दूरी को पार नहीं कर पाए थे।
90.23 मीटर का फेंका भाला
नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर का भाला फेंक कर इतिहास रच दिया। इस थ्रो के साथ नीरज चोपड़ा ने राष्ट्रीय रिकार्ड भी बना दिया।
भारतीय भाला फेंक के पोस्टर बॉय और ओलिम्पिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा दोहा डायमंड लीग में पहली बार भाग ले रहे थे।
नीरज चोपड़ा ने 88.44 मीटर का थ्रो कर अपने सत्र की शुरुआत की,दूसरा थ्रो उनका फाउल रहा, तीसरे थ्रो में वो 90.23 मीटर का भाला फेंक कर बढ़त बना ली थी।
हालांकि जूलियन वेबर ने 91.06 मीटर का थ्रो कर शीर्ष स्थान हासिल किया।
इससे पहले नीरज ने स्टॉलखों डायमंड लीग के दौरान 89.94 मीटर का थ्रो किया था।
2020 टोक्यो ओलिम्पिक में 87.58 मीटर का थ्रो कर के भारत को भाला फेंक प्रतियोगित में स्वर्ण पदक दिलाया था।
रिपोर्ट: मनीष कुमार