कल्याणपुर पंचायत में बन रहा खेल मैदान, युवाओं में खुशी, पर बाढ़ का खतरा बरकरार

कल्याणपुर पंचायत में बन रहा खेल मैदान, युवाओं में खुशी, पर बाढ़ का खतरा बरकरार

बाढ़/पटना: बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर पंचायत में खेल मैदान का निर्माण करवाया जा रहा है। जिसकी प्राक्कलित राशि ₹9,69,000 है। जिसमें मिट्टी का भराव नहीं करवाया गया है, जिस कारण बरसात के दिनों में आने वाले बाढ़ में डूबे रहने की आशंका है। वहीं बगल में पंचायत सरकार भवन, खेल मैदान से लगभग पांच फीट ऊंचाई पर बनवाया जा रहा है। खेल मैदान में बास्केटबॉल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, लॉन्ग जंप, हाई जंप के लिए अलग-अलग ग्राउंड बनाया जा रहा है और यह ग्राउंड पंचायत को बीचो-बीच स्थित है जिससे लोगों में खुशी है।

खेल मैदान बनने से युवाओ में खुशी
प्रतिदिन खेलने के लिए आने वाले युवाओ ने कहा कि सभी को निजी जमीन पर खेलना पड़ता था अब खेल मैदान बन जाने से फायदा होगा।
मुखिया अरविंद कुमार ने बताया कि जिस स्थान पर खेल मैदान का निर्माण करवाया जा रहा है, वही बगल में कई वर्षों से लोग खेलने और तैयारी करने आते हैं। उस स्थान को चतरी बोलते हैं, वहां तैयारी करने वाले कितने छात्रों को नौकरी लग गई, उस स्थान पर पूरे प्रखंड के लोग आते हैं और वह जमीन निजी है। जिसको लेकर कई बार लड़ाई झगड़ा हुआ है जमीन के मालिक खेत जोतने की भी बात कई बार कर चुके हैं, उसी को लेकर वहां बगल में खेल मैदान का निर्माण करवाया जा रहा है और अन्य पंचायत से बेहतर बने, सरकार के मानक से भी बढ़ चढ़कर बनवाया जा रहा है।

दौड़ने के लिए होंगे दो ट्रैक

कल्याणपुर पंचायत में बन रहा खेल मैदान, युवाओं में खुशी, पर बाढ़ का खतरा बरकरार
नियम के अनुसार 400 फीट लंबा ट्रैक बना है, जिसकी चौड़ाई 7 फीट रहनी चाहिए जिसे मुखिया के द्वारा 10 फीट चौड़ाई में बनवाया जा रहा है लेकिन पहले ट्रैक की लंबाई 400 फिट ही रहेगी। उस ट्रैक से वहां खेलने वाले बच्चे संतुष्ट नहीं है, जिसको लेकर पूरे खेल मैदान के चारों ओर मिट्टी भराई कर एक और ट्रैक बनाया जा रहा है।

बरसात के दिनों में बाढ़ आने पर खेल मैदान रहेगा जलमग्न

कल्याणपुर पंचायत में बन रहा खेल मैदान, युवाओं में खुशी, पर बाढ़ का खतरा बरकरार
उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में बाढ़ आने पर खेल मैदान भी जलमग्न हो जाएगा। उन्होंने वरीय पदाधिकारी को भी इससे अवगत कराया है लेकिन उनका कहना है की मिट्टी भरवाकर खेल मैदान का निर्माण नहीं होना है। वह खुद का रुपया खर्च कर खेल मैदान में दो-तीन फीट मिट्टी भरवाए हैं। बाढ़ से बचने के लिए पूरे खेल मैदान में 7 से 8 फीट मिट्टी भरवाने की फंडिंग कहां से आएगी, वह मिट्टी भरवाने को लेकर पदाधिकारी से मांग भी कर चुके हैं। दो-तीन महीने तक लोग उस खेल मैदान के लाभ से वंचित रह जाएंगे।

रिपोर्ट: गोविंद कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *