जहानाबाद : जहानाबाद जिले में बढ़ रहे आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन की कठोर कार्यवाई रंग ला रही है। जहानाबाद पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे कुल 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी कि गिरफ्तार हुए आरोपियों में कोरमा गाँव में हुए हर्ष फायरिग कांड के आरोपी बिमलेश कुमार को गिरफ्तार किया।
ज्ञात हो कि इस हर्ष फायरिंग में दो बच्चों को गोली लगी थी जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी थी।
वहीं दूसरे आरोपी घोसी थाना क्षेत्र के अकला बीघा गांव में आपसी विवाद में हुए मारपीट के दौरान हुए गोलीबारी करने का आरोपी गुड्डू कुमार है।
इस गोलीबारी घटना में एक व्यकि गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में अन्य फरार आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।
जहानाबाद पुलिस ने 10 मई की सुबह को तीन अपराधियों को चोरी के सामान के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।
टाटा इंडिका कार BR 01 AV-1991 से चोरी की सामग्रियों के साथ तीन अपराधी पकड़े गए। पकड़े गए आरोपियों पर पटना, नालंदा और जहानाबाद जिलों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
दरअसल, पुलिस चंधरिया पुल के पास सुबह 6 बजे वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान धनरूआ की ओर से आ रही इंडिका कार को जांच के लिए रोका गया।
पुलिस ने गाड़ी के दस्तावेज़ की मांग की तो गाड़ी में सवार युवक घबराने लगे। गाड़ी की तलाशी लेने पर डिक्की से एक बड़ा कटर और दो जेनरेटर मोटर बरामद किया गयागाड़ी के नंबर प्लेट भी फर्जी थे।
पुलिस ने तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए। पूछताछ और सत्यापन के पश्चात सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अपराधियों में रुकनपुर निवासी रविकांत कुमार उर्फ छोटू शर्मा और मोनू कुमार तथा सोनवा निवासी गौरव कुमार हैं। रविकांत पर कुल 8 मुकदमे और मोनू पर 2 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से कई में वह फरार चल रहा था।
रिपोर्ट : रविश कुमार