जहानाबाद में रिटायर्ड फौजी की संदिग्ध मौत, गला दबाकर हत्या की आशंका

जहानाबाद में रिटायर्ड फौजी की संदिग्ध मौत, गला दबाकर हत्या की आशंका

जहानाबाद: जिले के राजा बाजार मोहल्ले में एक 70 वर्षीय रिटायर्ड फौजी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान सलालपुर गांव निवासी ऋतु शर्मा के रूप में हुई है। वे राजा बाजार के सत्संग नगर में किराए पर रहते थे और दूध का व्यवसाय करते थे। परिजनों ने गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

गुरुवार की रात ऋतु शर्मा अपने किराये के मकान में सो रहे थे। शुक्रवार सुबह जब वे काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले, तो आसपास के लोगों को शक हुआ। कमरे में जाकर देखने पर वे बेड पर बेहोश पड़े मिले, और जांच में पता चला कि उनकी मृत्यु हो चुकी है।

मृतक के भतीजा विकास कुमार ने बताया कि उनके चाचा जहानाबाद में अकेले रहते थे। उन्होंने दावा किया है कि ऋतु शर्मा के गले पर कई दाग के निशान हैं, जो गला दबाकर हत्या किए जाने की ओर इशारा करते हैं। विकास कुमार ने अपराधियों द्वारा हत्या का आरोप लगाया है।

जहानाबाद में रिटायर्ड फौजी की संदिग्ध मौत, गला दबाकर हत्या की आशंका

नगर थाना अध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और कई लोगों से पूछताछ भी कर रही है। थाना अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

रिपोर्ट : रविश कुमार 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *