फतुहा /पटना : पटना ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के दिशा निर्देश पर अपराध व अपराधीयों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति को अपनाते हुए फतुहा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है,जिसमें घरों में घुसकर डकैती करने वाले 07 सदस्यों के गिरोह को गिरफ्तार किया गया है,जिसके पास से देसी कट्टा सहित कई संवेदनशील चीजें व मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।
इस संबंध में मीडिया को प्रेस कांन्फ्रेस के माध्यम से जानकारी देते हुए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने बताया की 16 मई को फतुहा थाना अंतर्गत गौरेया स्थान सैदपुर के निवासी राजकुमार पिता रामचन्द्र प्रसाद के घर रात्री में अज्ञात 07 अपराधियों द्वारा घर के ग्रिल को तोड़कर,घर में घुसकर,हथियार के बल पर डरा धमकाकर बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था।इस संबंध में फतुहा थाना द्वारा काण्ड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। कांड की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक पटना द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फतुहा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
उक्त टीम द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान संकलन के आधार पर कांड का उद्भेदन करते हुए 07 अपराधकर्मीयों को गिरफ्तार किया गया तथा डकैती की गई सोने एवं चांदी के जेवरात तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल एवं हथियार गोली सहित बरामद किया गया। उक्त अपराधियों में कुछ का अपराधिक इतिहास मिला है,जिस संबंध में संबंधित थाना से सत्यापन की प्रकिया की जा रही है। साथ ही अभियुक्तों का आसपास के थाना में हुई अन्य घटनाओं में संलिप्ता का अनुसंधान किया जाएगा। गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों के पास से – दो देशी कट्टा,चार गोली,दो मोटरसाईकिल,दो लॉकेट सोने जैसा लाल धागे में बंधा हुआ,चाभी रिंग चांदी जैसा,एक अंगुठी पीले धातु का, एक सोने जैसा धातु का हनुमान जी का लॉकेट,एक सोने जैसा धातु का दुर्गा जी का लॉकेट,पायल व बिछीया समेत कई अन्य कीमती धातुओं के समान बरामद किये गए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
01. अभिषेक कुमार पिता योगेन्द्र पासवान साथ गौरंगा स्थान नया टोला थाना फतुहा, जिला पटना
02. रोहित कुमार उर्फ छेदी पिता कृष्णा प्रसाद उर्फ मोहन सा० गोविन्दपुर काली स्थान थाना फतुहा, जिला पटना
03. गोलू महतो पिता शिवशंकर महतो सा गौरैया स्थान सैदपुर थाना फतुहा जिला पटना
04. राकी पाण्डेय पिता दिषु पाण्डेय सा बॉकीपुर गोरा थाना फतुहा जिला पटना
05 धूर्व कुमार पिता गजेन्द्र पासवान सा सम्मरापुर थाना नदी जिला पटना
06.चंदन कुमार पिता उमेश पासवान, नदी थाना पटना
07.मनीष राज पिता उमेश कुमार फतुहा पटना
गिरफ्तार सभी अभियुक्तों पर विधिसम्मत कांड दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।।
रिपोर्ट: निरंजन कुमार सिंह