पटना: चुनावी साल में नीतीश सरकार ने बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। चुनाव से कुछ महीने पहले पटना सहित 24 जिलों के डीएम का तबादला कर दिया गया है। गया के डीएम त्यागराजन को पटना का नया डीएम बनाया गया है। त्यागराजन एस.एम 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, वो पहले गयाजी के जिलाधिकारी थे। वहीं पटना के वर्तमान डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह का पदोन्नति हुआ है, अब वो पटना प्रमंडल का कमिश्नर का पदभार संभालेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
नए DM की सूची इस प्रकार है
विद्यानंद सिंह – DM बक्सर
कुंदन कुमार – DM नालंदा
कौशल कुमार – DM दरभंगा
धर्मेंद्र कुमार – DM पश्चिमी चंपारण
आनंद शर्मा – DM मधुबनी
नवदीप शुक्ला – DM बांका
पवन कुमार सिंह – DM गोपालगंज
सुनील कुमार – DM कैमूर
आदित्य प्रकाश – DM सिवान
वर्षा सिंह – DM वैशाली
नवीन कुमार – DM खगड़िया
श्री नवीन – DM जमुई
त्यागराजन एसएम – DM पटना
शशांक शुभंकर – DM गया
अरविंद कुमार वर्मा – DM मुंगेर
अंशुल कुमार – DM पूर्णिया
रिपोर्ट : मनीष कुमार