भारत से पीटने के बाद असीम मुनीर को मिला इनाम, बने फील्ड मार्शल

असीम मुनिर फील्ड मार्शल

पाकिस्तानी सेना के चीफ असीम मुनीर को भारत से मुंह की खाने का इनाम मिला है। असीम मुनीर भी अब उन पाकिस्तानी अधिकारियों में शामिल हो गए हैं जिनकी अध्यक्षता में भारत द्वारा पाकिस्तान की जबरदस्त कूटाई हुई है। पाकिस्तान के सेना अध्यक्ष असीम मुनिर अब फील्ड मार्शल बन गए हैं। पाकिस्तान में फील्ड मार्शल का पद पाकिस्तानी सशस्त्र बलों में सर्वोच्च पद है। इस रैंक के अधिकारियों के यूनिफॉर्म में पाँच सितारे लगे हुए होते हैं। दरअसल पाकिस्तान की कैबिनेट ने मंगलवार को जनरल आसिम मुनीर को फील्ड मार्शल बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, साथ ही पाकिस्तान के एयर चीफ मार्शल ज़हीर अहमद बाबर सिद्धू की सेवा अवधि भी बढ़ा दी गई है.

पाकिस्तान के दूसरे फील्ड मार्शल बने असीम मुनिर

पाकिस्तान के इतिहास के पन्ने पलटने पर पता चलता है कि असीम मुनिर से पहले भी पाकिस्तान में फील्ड मार्शल रह चुके हैं। मोहम्मद आयूब खान पाकिस्तान के पहले फील्ड मार्शल थे, हालांकि ध्यान देने वाली बात ये है कि आयूब खान ने पाकिस्तान में तख्तापलट किया था। तो क्या आसिम मुनिर भी ऐसा कुछ करने वाले हैं?

असीम मुनीर को फील्ड मार्शल बनाना एक प्रोपेगंडा
पाकिस्तान की कैबिनेट द्वारा लिया गया यह निर्णय महज एक प्रोपेगंडा है जिसके द्वारा वह दुनिया को दिखा सके कि भारत के साथ हुए इस युद्ध में पाकिस्तान विजेता बना है और इस जीत के लिए असीम मुनिर के सिर पर यह ताज सजा है।

हर जगह शिकस्त खा रहा पाकिस्तान

bla fighters
पाकिस्तान की मौजूदा हालत की बात करें तो भारत द्वारा किए गए एयर स्ट्राइक ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम की पोल खोल कर रख दी है। भारत ने जब चाहा, जहां चाहा वहां पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक किया और पाकिस्तान कुछ भी नहीं कर सका। पाकिस्तान के अंदर मिसाइल मार कर सैंकड़ों आतंकवादियों को मारा और सैन्य ठिकानो को तबाह किया। पाकिस्तान के अंदर भी हालत कुछ ठीक नहीं हैं, पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आजादी की मांग अपने चरम स्तर पर है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी आय दिन चुन-चुन के पाकिस्तानी सैनिकों को मार रही है। खैबर पख्तूनख्वा में टीटीपी लगातार हमले कर रही है पर पाकिस्तानी सरकार और सेना अलग ही राग आलाप रही है।वे हमेशा की तरह जनता को गुमराह कर रहे हैं। पाकिस्तान इससे पहले भी 1965 और कारगिल युद्ध की हार को जीत बताती आई है। 

रिपोर्ट : मनीष कुमार 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *