चुनावी वर्ष में रेल मंत्री का बिहार दौरा,देंगे कई सौगात

चुनावी वर्ष में रेल मंत्री का बिहार दौरा,देंगे कई सौगात

पटना : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का दो दिवसीय बिहार दौरा आज से शुरू हो रहा है। इस दौरान वो बिहार को एक साथ कई सौगात भेंट कर सकते हैं।। रेल मंत्री आज रात को 11 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे, वो आज पटना में ही विश्राम करेंगे । रेल मंत्री कल सुबह 8.30 बजे  पटना से मुंगेर तक का सफर ट्रेन से करेंगे। चुनावी वर्ष में हो रहे इस दौरे पर सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि रेल मंत्री इस बार बिहार को क्या बड़ी सौगात देंगे।

जमालपुर कारखाने का करेंगे निरीक्षण
जानकारी के अनुसार रेल मंत्री के इस दौरे में जमालपुर कारखाने को निर्माण का दर्जा मिल सकता है। साथ ही एलएचबी कोच और वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव की जिम्मेदारी भी मिल सकती है। रेल मंत्री वैगन पीओएच स्थल की नींव भी रखेंगे। यहां से प्रति माह 545 से 800 वैगन की मरम्मत होगी। रेल मंत्री जमालपुर वर्कशॉप में मौजूद विभिन्न शॉप का जायजा लेंगे, कई शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, साथ ही रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का भी जायजा लेंगे। वो दोहर ढाई बजे मुंगेर से पटना के लिए लौट जाएंगे। इसके बाद शाम साढ़े छह बजे फ्लाइट से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी भी इसी महीने आएंगे बिहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस महीने के अंत में बिहार आएंगे। प्रधानमंत्री रोहतास के बिक्रमगंज में होने वाली विशाल रैली में बिहार को ढेरों सौगात भेंट करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी पटना-सासाराम फोर लेन सड़क, बिहटा एयरपोर्ट टर्मिनल, वाराणसी-रांची सिक्स लेन एक्सप्रेसवे और 600 मेगावाट के नबीनगर थर्मल पावर प्लांट का भी शिलान्यास करेंगे।

रिपोर्ट : मनीष कुमार 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *