जहानाबाद: बिहार पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है, जिसमें कई भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल के तहत, जहानाबाद और समस्तीपुर जिलों को नए पुलिस अधीक्षक (SP) मिले हैं। इस बदलाव से पुलिसिंग में नई ऊर्जा और दृष्टिकोण आने की उम्मीद है।
जहानाबाद के नए SP: विनीत कुमार (IPS 2017)
जहानाबाद के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में विनीत कुमार (IPS 2017 बैच) ने कार्यभार संभाला है। विनीत कुमार इससे पहले रोहतास जिले के SP के पद पर तैनात थे, जहाँ उनके पास बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (महिला), सासाराम के कमांडेंट का अतिरिक्त प्रभार भी था।
विनीत कुमार धनबाद के इंडियन स्कूल ऑफ माइंस से बीटेक की डिग्री हासिल की और एक कॉर्पोरेट कंपनी में इंजीनियर के तौर पर कुछ समय काम भी किया। अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास कर आईपीएस अधिकारी का पद हासिल किया। वह मूल रूप से जमशेदपुर के रहने वाले है।विनीत कुमार का पैतृक निवास बिहार के नवादा जिले में है।
अरविंद प्रताप सिंह (IPS 2018) समस्तीपुर रवाना
जहानाबाद के निवर्तमान एसपी अरविंद प्रताप सिंह (IPS 2018 बैच) को अब समस्तीपुर जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अरविंद प्रताप सिंह ने जहानाबाद में अपनी सेवाएं दीं और अब वे समस्तीपुर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी संभालेंगे।
रिपोर्ट: रविश कुमार